
यादव ने किया उसके बाद संस्था के सदस्यों ने खुलकर बाहें फैला दी संस्था के महासचिव प्रवेश मालिक ने बताया की सस्था ने मौजूदा मौसम देखकर रक्दान करने का फैसला किया क्यू की इस मौसम में कुछ ऐसी बीमारीओं ने दस्तक दिया है जिसमे लोगों को खून की अधिक आवश्यकता होती है उन्होंने बताया की अगले महीने इस तरह का एक शिविर और लगाया जाएगा इस मौके पर संस्था के कई पदाधिकारी मौजूद थे जिनमे डाक्टर कमल सिंह, दीपक त्यागी, समाजसेवी लाल सिंह, विजय कुमार, नाजिम, अनिल सिंह.राजेश मिश्रा, प्रमुख थे
फरीदाबाद बार्डर क्षेत्र में क्राइम ब्रांच के पुलिस के अधिकारिओं ने आज बहुत बड़ी सफलता हांसिल की है पुलिस ने कई ऐसे लोगों को धर दबोचा है जो गैर कानूनी हन्थियार बनाते और सप्लाई करते थे इनके पास से कई गैर कानूनी हन्थियार कारतूसें और नकली लाइसंस भी बरामद किया गया है सी आई ए बार्डर इंस्पेक्टर अमरजीत ने बताया की किसी ने गुप्त सूचना दी की उक्त लोग इस तरह के गैरकानूनी हन्थियारों का धंधा करते हैं और इन स्ल्हों को इस्तेमाल करते हैं पुलिस ने स्पेशल टीम बनाकर छापा मारा तथा इन लोगों को काबू किया कुछ लोग फरार भी हैं जिनकी तलाश जारी है

हरियाणा के ऊर्जा एवं उद्दोग मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने परहित के लिए किया गया कार्य परमार्थ का कार्य होता है शिर्डी साईं परिवार ब्राम्हण वाड़ा द्वारा सियाराम हनुमान मंदिर दो जोड़ों के सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रहे मंत्री जी ने कहा की हमें सदा असहाय लोगों की भलाई के लिए काम करना चाहिए इस वीवाह समारोह की अध्यक्षता हरियाणा की मुख्य संसदीय सचिव कुमारी शारदा राठौर ने की
कॉमनवेल्थ गेम्स के मद्देनजर पर्यटकों के लिए राजा नाहर सिंह महल की साज-सज्जा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हेरिटेज होटल के तौर पर विकसित इस महल में नई लाइटिंग, पत्थरों पर नक्काशी व पेंट आदि कर इसे लगभग तैयार कर दिया गया है। सभी कमरों से पुराने एयरकंडीशनर हटाकर नए स्पिलट एसी लगाए जा रहे हैं। कमरों में मिनी फ्रीज भी लग रहे हैं। पुराने टीवी हटाकर नए एलसीडी टीवी लगाए जा रहे हैं। कमरों में राजसी लुक के पर्दे और फर्नीचर लगाए जा रहे हैं। पार्किग स्थल को सीमेंटेड करा दिया गया है। पावर कट की किल्लत को देखते हुए हेवी जनरेटर लग रहा है ताकि पर्यटकों को बिजली की समस्या न आए।
प्रदेश में मानसून के कमजोर पडऩे के साथ ही उमस और गर्मी ने जोर पकडऩा शुरू कर दिया है। उमस के कारण सभी जन परेशान हैं। पंखे व कूलर की हवा भी इस मौसम में राहत देने में नाकामयाब हो रही है। एयरकंडीशन के आगे बैठने वाले ही थोड़ी राहत पा रहे हैं।