शनिवार, 9 अप्रैल 2011

गली गली मैं शोर है, हमारा नेता चोर है !
हमारा नेता कैसा हो, अन्ना हजारे जैसा हो !

जन जन की है यही पुकार, अन्ना हजारे पी एम् अबकी ब़ार !

दुनिया ने पहचान लिया, तुने गाँधी मन मैं ठान लिया !

रविवार, 5 सितंबर 2010

pt.shiv charan lal sharma State Minister celebrate Teachers Day




मिशन जागृति के सौजन्य से रक्तदान शिविर




शहर की समाजसेवी संस्था मिशन जागृति के सौजन्य से न्यू टाउन के प्याली चौ के पास कुमाऊ मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे लगभग ४५ यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया सुबह लगभग ११ बजे शिविर का उदघाटन संथा के उपाध्यक्ष सतीश भाटी और मशहूर समाजसेवी अशोक यादव ने किया उसके बाद संस्था के सदस्यों ने खुलकर बाहें फैला दी संस्था के महासचिव प्रवेश मालिक ने बताया की सस्था ने मौजूदा मौसम देखकर रक्दान करने का फैसला किया क्यू की इस मौसम में कुछ ऐसी बीमारीओं ने दस्तक दिया है जिसमे लोगों को खून की अधिक आवश्यकता होती है उन्होंने बताया की अगले महीने इस तरह का एक शिविर और लगाया जाएगा इस मौके पर संस्था के कई पदाधिकारी मौजूद थे जिनमे डाक्टर कमल सिंह, दीपक त्यागी, समाजसेवी लाल सिंह, विजय कुमार, नाजिम, अनिल सिंह.राजेश मिश्रा, प्रमुख थे


गुरुवार, 29 जुलाई 2010

चावला कालोनी में गुड़गांव ग्रामीण बैंक की नई शाखा का उद्घाटन

हरियाणा की मुख्य संसदीय सचिव व् बल्लबगढ़ की विधायक कुमारी शारदा राठौर ने चावला कालोनी के सौ फुट रोड पर गुडगांवा ग्रामीण बैंक की नई शाखा का उदघाटन किया इस अवसर पर वहां बैंक के निदेशक एस के वर्मा, एच वी गोद्दार, महाप्रबंधक प्रेम नारायण, बरिष्ठ प्रबंधक एम् एल अग्रवाल, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे

सोमवार, 26 जुलाई 2010

डी एच बी वी एन ने लगाया फरीदाबाद में सेक्टर 3 में खुला दरबार

डी एच बी वी एन ने शहर के सेक्टर तीन में आज बिजली का खुला दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनी गयी इस अवसर पर वहां विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे

Lara, Brett Lee walk the ramp


Model-turned actress Lara Dutta says it was a nostalgic feeling when she walked the ramp for designer Rina Dhaka at the ongoing Pearls Infrastructure Delhi Couture Week.

bhagwat-geeta: Mahabharat - Episode 1

bhagwat-geeta: Mahabharat - Episode 1

रविवार, 25 जुलाई 2010

‘पीएम का सलाहकार’ दो दिन के रिमांड पर

भारत के प्रधानमंत्री का राजनीतिज्ञ सलाहकार बताकर वीआईपी की सुविधाएं हासिल करने के आरोप में जम्मू में पकड़े गए मनमोहन को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को फरीदाबाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मनमोहन को दो दिन के रिमांड पर फरीदाबाद पुलिस को सौंपा। पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद में भी धोखाधड़ी व धमकी देने का केस दर्ज है।
फरीदाबाद में क्या है मामला :
सेक्टर-15 ए में रहने वाले अशोक मित्तल ने पिछले वर्ष नवंबर में सेंट्रल पुलिस को एक शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि मनमोहन के रिश्तेदार सर्वजीत नाम के व्यक्ति से रुपयों के लेनदेन में विवाद हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मनमोहन ने इस कंप्लेंट को वापस लेने का दबाव बनाते हुए अशोक को धमकी दी थी।

शनिवार, 24 जुलाई 2010

बहुचर्चित आदित्य अपहरण केश सुलझा

फरीदाबाद पुलिस ने बहुचर्चित आदित्य अपहरण केश को बहुत ही कुशलता से सुलझाकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है पुलिस के अनुसार १७ जुलाई को नहर पार निवासी सुरेश ने थाना भूपानी में एक शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके ०६ माह के पुत्र आदित्य का कोई अता पता नहीं है और उसका अपहरण कर लिया गया है पुलिस कमिश्नर पी के अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना भूपानी इंचार्ज अनिल कुमार व् खेडी चौकी के उप निरीक्षक राम बीर सिंह को उनके साथी पुलिश कर्मिओं को इस मामले को तुरंत सुलझाने का निर्णय लिया उक्त पुलिश अधिकारिओं ने अपनी कुशलता व् सूझबूझ का परिचय देते हुए दिल्ली उत्तर प्रदेश व् गुडगाँव में कई जगह छापेमारी की अतः बाहरी दिल्ली के बवाना क्षेत्र से आदित्य को शकुशल छुडा लिया व् एक महिला सहित तीन आरोपी मौके पर दबोच लिए गए जिनमे दो आजमगढ़ उत्तरप्रदेश के हैं और एक फरीखाबाद का है पूंछ तांछ पर पता चला की आरोपी पहले सुरेश के पड़ोसी थे और जादा पैसा कमाने की लालच में इस तरह की बारदात को अंजाम दिए सुरेश ने अपने बच्चे की शकुशल वापसी के लिए पुलिश अधिकारिओं का आभार जताया है

गुरु पूर्णिमा की पूरी तैयारी

फरीदाबाद : सामाजिक, धार्मिक व शैक्षणिक संस्थाएं गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी में जुट गई हैं। गुरु पूर्णिमा पर कहीं भजन कीर्तन होगा तो कहीं प्रवचनों के माध्यम से गुरु की महिमा पर रोशनी डाली जाएगी।
संगीत गुरु होंगे सम्मानित : संस्कृति संगम कला मंदिर तथा मानव सेवा समिति 25 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन कर संगीत गुरुजनों को सम्मानित करेगी। राजस्थान भवन में रविवार को सुबह दस बजे से होने वाले संगीत गुरुजन सम्मान समारोह में प्रमोद चंद्र मुद्गल, महेश सक्सेना, विष्णु यशवंत मिरासी, मनोरमा आहूजा, वैजनाथ, मनमोहन भारद्वाज, अंजू मुंजाल, माया महरोत्रा, एमएस लीला, राधा शर्मा, सुधरा ज्योति महता तथा योगेंद्र सक्सेना को संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर सम्मानित किया जाएगा। संस्कृति संगम मंदिर की निदेशक उषा किरण ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
सिद्धदाता आश्रम : सूरजकुंड रोड स्थित सिद्धदाता आश्रम में भी गुरु पूजा की तैयारी जोरशोर से चल रही है। स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के मार्गदर्शन में आश्रम में 25 व 26 जुलाई को सुबह गुरु पूजा, यज्ञ तथा भजनों का कार्यक्रम होगा। दोपहर को भंडारा लगाया जाएगा।

पत्नी और बच्चे की हत्या के बाद पी लिया जहर

गुड़गांव : शहर के सेक्टर-9-ए की कोठी नंबर 1021 में दंपती व बच्चे की मौत पुलिस
के लिए पहेली बन गई हैं। दूसरे दिन भी यह बात साफ नहीं हो पाई कि यह हत्या है या फिर आत्महत्या। हां इतना जरूर है कि पोस्ट मार्टम के बाद यह बात सामने आई है कि बच्चे और महिला की मौत गला दबाने से हुई, जबकि धर्मपाल तनेजा की मौत जहर खाने से हुई। पुलिस अनुमान लगा रही है कि धर्मपाल ने पहले अपनी बीवी और बच्चे की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद जहर खा लिया। वैसे अभी तक इस मामले में पुलिस आधिकारिक रूप से कुछ बोल नहीं रही है। मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है।

गुरुवार, 22 जुलाई 2010

गैर कानूनी हन्थियार बनाने वाले गिरफ्तार

फरीदाबाद बार्डर क्षेत्र में क्राइम ब्रांच के पुलिस के अधिकारिओं ने आज बहुत बड़ी सफलता हांसिल की है पुलिस ने कई ऐसे लोगों को धर दबोचा है जो गैर कानूनी हन्थियार बनाते और सप्लाई करते थे इनके पास से कई गैर कानूनी हन्थियार कारतूसें और नकली लाइसंस भी बरामद किया गया है सी आई ए बार्डर इंस्पेक्टर अमरजीत ने बताया की किसी ने गुप्त सूचना दी की उक्त लोग इस तरह के गैरकानूनी हन्थियारों का धंधा करते हैं और इन स्ल्हों को इस्तेमाल करते हैं पुलिस ने स्पेशल टीम बनाकर छापा मारा तथा इन लोगों को काबू किया कुछ लोग फरार भी हैं जिनकी तलाश जारी है

बुधवार, 21 जुलाई 2010

रेप करने वाले को 10 साल की कैद

छात्रा को बातों के जाल में फंसाकर कोलकाता बुलाने और फिर नशीली चाय पिलाकर उसके साथ रेप करने क
े मामले में कोर्ट ने बुधवार को मुख्य आरोपी को दोषी करार दिया। कोर्ट ने उसे 10 साल कैद व 19 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। इस मामले में आरोपी दंपती व छात्रा की सहेली को कोर्ट ने बरी कर दिया।

मामला पिछले साल 26 जनवरी को हनुमान नगर निवासी एक लड़की की शिकायत पर दर्ज किया गया था। वह शहर के एक कॉलेज में पढ़ती है। उसकी फें्रड ज्योति सेक्टर-15 ए में रहती है। छात्रा ने आरोप लगाया था कि ज्योति का जानकार धर्मेश उसे दिनेश के नाम से फोन करता था। इससे उनमें गहरी दोस्ती हो गई थी। धर्मेश अपने घर से कुछ नगदी लेकर कोलकाता चला गया और वहीं रहने लगा। उसने वहां से फिर छात्रा से बात की और कहा कि वह कोलकाता आ जाए। छात्रा ने रुपये होने से इनकार किया तो धर्मेश ने बताया कि उसके रिश्तेदार रामधन व उसकी पत्नी प्रोमिला हनुमान नगर में रहते हैं। वहां जाकर रुपये ले लो। छात्रा ने रामधन व प्रोमिला से दो हजार रुपये लिए और कोलकाता चली गई। वह जब कोलकाता पहुंची तो वहां धर्मेश को देखकर दंग रह गई। उसने पूछा कि दिनेश कहां हैं। धर्मेश ने कहा कि दिनेश ऑफिस गया हुआ है। इस बीच उसने छात्रा को नशीली चाय पिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने उसके साथ रेप किया। छात्रा के परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस छात्रा और धर्मेश को फरीदाबाद ले आई। इस मामले में बुधवार को कोर्ट ने धर्मेश को रेप का दोषी करार दिया।

घर में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

बुधवार तड़के भाटिया कालोनी में घर के अंदर सोए हुए प्रॉपर्टी डीलर को किसी ने गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाटिया कालोनी निवासी नंद किशोर विरमानी प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। वह अपने घर में बनी दुकान का शटर खोलकर उसमे सो रहा था। बुधवार तड़के ढाई बजे कोई उनके घर में घुस गया और उन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। हमलावर भाग गया। इस घटना के बारे में थाना शहर पुलिस को सूचना दी गई।

खुशगवार मौसम का मजा


फरीदाबाद जिले में आज का दिन भी अजीब तरीके से गुजरा शहर वासी ध्यान दें की कल दिन में बारिश हुई थी कल से पहले वाला दिन भी आज के दिन जैसे था कि पूरे दिन आसमान पर बादल पर बारिश नही | परसों भी शाम के बाद जाकर कहीं बारिश हुई थी और आज भी अभी कुछ देर पहले हलकी फुहारें पड़ी | कुल मिलाकर मानसून की लुका छिपी फरीदाबाद में अब भी जारी है वैसे आज भी शहर वासी खुशगवार मौसम का मजा लेते देखे गए | शहर के पार्कों में देर शाम तक लोग मौसम का मजा लेते रहे रात में बारिश होने का अंदेशा आज भी बना हुआ है |

MCF Commissioner Mahtab Singh inaugurated Road At DLF


नगर निगम फरीदाबाद के उपायुक्त महताब सिंह सहरावत ने कहा है की फरीदाबाद एक आधुनिक शहरों में शुमार किये जाना वाला शहर बनेगा तथा शहर के हर विकाश कार्यों में तेजी लाई जायेगी | उन्होंने कहा कि सभी विकाश कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किये जायेंगे | निगम आयुक्त आज डी एल ऍफ़ औद्दोगिक क्षेत्र में ५० लाख रूपये की लागत से बनाने वाली सड़क का नारियल फोड़ कर उदघाटन किया | इस अवसर पर वहां औद्दोगिक इकाईओं के कई करता धर्ता मौजूद थे जिनमे संदीप गुप्ता, टी डी जात्वानी, विजय आर राघवन, अश्वनी मदान, राजेश गुप्ता, संत गोपाल गुप्ता, प्रमुख थे |